Bholenath Shayari -
हेलो दोस्तों आप सभी का Best Diary Ki Shayari ब्लॉग पर स्वागत है। आज हम आप के लिए देवो के देव महादेव के लिए कुछ खास और शानदार Bholenath Shayari लेकर आये है। आप सभी के नयी और लेटेस्ट bholenath ki shayari पढ़े और अपनी राय दे। इस समय सावन चल रहा है। और आप जानते है की ये दिन बहुत ही खास होते है सभी शिव भक्तो के लिए। आप ने हमारी पिछली पोस्ट को बहुत पसंद किया है। जिसके लिए आप सभी का बहुत - बहुत धन्यवाद।
Bholenath Shayari
सावन के सोमवार का हुआ आगमन,
आप सभी के संकटों का होगा गमन,
आप भी जपिए भोले शंकर का नाम,
वो बना देंगे आपके बिगड़े हुए काम।
इस दिन सभी ने व्रत सच्ची आस्था से रखा है,
महादेव के नाम में हर समस्या का समाधान रखा है,
मेरे प्यारे भोले को मैंने अपने दिल में बसा रखा है।
भोलेनाथ से यही है कामनाएं,
अपना आशीर्वाद सदा रखना हम पर बनाए,
आपको और आपके परिवार को बेहद खुशी के साथ,
सावन महीने की ढेर सारी शुभकामनाएं।
शंकर जी है कितने प्यारे,
सावन के माह में धरती पर पधारे,
माता पार्वती भी प्रभु संग धरती पर आई,
उनके आने से सभी जगह रौनक छाई।
सावन का सोमवार आया है,
सभी ने शिवजी पर बेलपत्री और दूध चढ़ाया है,
शिव जी का आशीर्वाद पाया है,
जब शिव पर्वती आएंगे धरती पर वो महीना आया है।
सावन के सोमवार को होता है शिवजी का अभिषेक,
महादेव खुश होते हैं सभी के भक्ति को देख,
सभी पर शिव की महिमा बरसती रहे,
सभी के मन में भक्ति की लौ जलती रहे।
bholenath ki shayari
शिव की लीला है निराली,
सभी की रक्षा के लिए पी ली थी विष की प्याली,
ये है प्यारे शंकर भोले,
क्रोध में तीसरा नयन खोले।
शिवजी सेवन करते भांग का,
और चोला है इनका शेर की खाल का,
इनके जटा में स्थान है गंगा मैया का।
और ये दीवाना है सच्ची श्रद्धा का।
भोले बाबा का हूं मैं दास,
उनसे ही है मुझे आस,
वो मेरे साथ है इसका है मुझे विश्वास,
उनका नाम रहता है मेरे लबों पर हर सुबह शाम।
महादेव को नमस्कार करती है सूरज की लाली,
सभी के हाथों में है पूजा की थाली,
शिव के ध्यान में मगन है दुनिया सारी,
मंदिरों में है आज भीड़ भारी।
काली घटाएं आसमान में छाने लगे,
शंकर जी आ रहे हैं धरती पर ये बताने लगी,
इस खुशी में मौसम में एक नई रंगत आने लगी,
इसलिए बारिश की रिमझिम धरती को पावन बनाने लगी।
शिवजी के गले में है सांपो की माला,
यह खोलते हैं सभी की किस्मत का ताला,
बहुत न्यारा है डमरू वाला,
भक्तों की भक्ति का है रखवाला।
शिव को पाना है तो मन में भक्ति का अलख जगाओ,
अपनी श्रद्धा को अटूट बनाओ,
एक बार शिव का नाम दिल से ले जाओ,
अपनी सोई हुई तकदीर जगाओ।
mahakal shayari 2021
ईश्वर चढ़ावे का नहीं श्रद्धा का दीवाना होता है,
भक्त ईश्वर को मंदिर में नहीं हर जगह पाता है,
भक्त और ईश्वर का रिश्ता प्यारा होता है,
ये रिश्ता हर रिश्ते से न्यारा होता है।
महाकाल का साथ हो तो काल से डर नहीं लगता,
शिव की मौजूदगी का एहसास मेरे दिल में रहता,
पर महाकाल के दर्शन को उज्जैन नगरी जाना है,
उनके दर्शन से जीवन सफल बनाना है।
सावन का महीना आया है,
शिव भक्तों पर खुशी का खुमार छाया है,
शिवजी की लगती महिमा निराली,
सदैव अपने भक्तों की करते रखवाली।
वही शिव शंकर देवों के देव हैं,
वही पार्वती का सुहाग वही महादेव है,
त्रिशूल हाथ में माथे पर चंद्रमा साजे,
महादेव इतने निराले गंगा मैया इनकी जटा में विराजे।
शिव का नाम लेने से सब दुख दूर होते हैं,
इनके दर पर सहारा मिलता है जो मजबूर होते हैं,
सावन के सोमवार पूरे वर्ष में एक बार आते हैं,
सभी शिव भक्तों पूजा अर्चना कर प्रभु से मिलने जाते हैं।
वह भक्त निराले होते हैं जो शिव शिव कहते हैं,
महादेव हमेशा उनके साथ उनके हृदय में विराजमान रहते हैं,
इनका श्रंगार निराला होता है,
प्रभु शिव का हर भक्त यही कहता है।
भक्ति करो तो महाकाल की करो,
जो खुद कालों के काल हैं,
ना मृत्यु का डर हो ना काल की चिंता,
वही होगा जो होगी महाकाल की इच्छा।
शिव सावन के महीने में घूमने आते हैं,
अपने सभी भक्तों का भाग्य बनाते हैं,
शिवजी को बड़ा सुंदर सजाया जाता है,
सावन के सोमवार का पर्व बड़े प्यार से मनाया जाता है।
mahadev shayari
महादेव बहुत भोले भाले लगते हैं,
यही भक्तों के पालनकर्ता और डमरूवाले बजते हैं,
पर खोल दे तीसरा नयन तो रूप विकराल हो जाता है,
और करते हैं जब तांडव तो काल भी घबराता है।
महाकाल की दुनिया दीवानी है,
हर भक्त को पसंद इनकी कहानी है,
हरी हरी भांग मां पार्वती से घुटवाते हैं,
फिर दूध में डालकर एक सांस में पी जाते हैं।
शिव है सभी से प्यारे दीनानाथ,
इनकी शरण में आकर नहीं रहता कोई अनाथ,
ये अपनी कृपा सभी पर बरसाते हैं,
भक्त मुसीबत में हर वक्त इन्हें अपने साथ पाते हैं।
शिव का साथ होता है पार्वती से पूरा,
इनका प्रिय भोग है भांग धतूरा,
शिव का श्रृंगार निराला लगता है,
हर वक्त इनके हाथ में भांग का प्याला रहता है।
शिव करते हैं बैल की सवारी,
इनकी महिमा सबसे न्यारी,
भोले का नशा हर वक्त मेरे दिल में रहता है,
उनकी छाया और उनका हाथ मेरे सर पर रहता है।
पार्वती मां महलों की रानी है,
फिर भी महादेव की दीवानी है,
इनकी जोड़ी बहुत मनमोहिनी लगती है,
सावन में यह और प्यारी लगती है।
भोलेनाथ आपकी रहमत बरसती रहे,
आपके दर्शन को निगाहें ना तरसती रहे,
आप और आपका परिवार हमारे घर पधारे,
यह हमारी इच्छा कुबूल कर ले प्रभु हमारे।
Bholenath Shayari 2021
तन में भस्म लगाते हैं,
शिव शंकर ऐसा श्रंगार करते हैं,
इनके माथे पर चंद्रमा विराजे हैं,
कितना प्यारा इनका श्रंगार कितने प्यारे सजते हैं।
सावन का सोमवार हर वर्ष आता है,
हर भक्त बहुत उत्साहित हो जाता है,
शिव की महिमा सभी गाते हैं,
बड़े प्यार से इस पर्व को मनाते हैं।