Type Here to Get Search Results !

Top 25+ Maa par Shayari || Latest और नया कलेक्शन Maa Shayari in Hindi

Maa par Shayari - 

मां इस शब्द में संपूर्ण जगत समाया है। इस शब्द की महिमा को सबसे अलग पाया है।मां अपने बच्चों की जन्मदाता और इनके लिए विधाता का रूप होती है। और वह मां ही है जो बच्चों के लिए उनकी पहली शिक्षिका होती है। और सबसे पहला ज्ञान मां के द्वारा ही बच्चों को प्राप्त होता है। हम आपके लिए Maa par Shayari लेकर आये है। और मां शब्द से तो हर कोई रूबरू होता है।जब कहीं बच्चों को मुश्किलें घेर लेती हैं तब वहां मां की ही दुआ होती है जो बच्चों को हर परेशानी से बचाती है। 

और मात्र आवाज भारी होने या जरा सी हिचकिचाहट होने पर दिल की हर बात पहचान लेती है। एक मां ही है जो अपने बच्चों के लिए निस्वार्थ भाव से जीती है। और उनके चेहरे पर हंसी लाने के लिए और उनके उज्जवल भविष्य के लिए जी तोड़ मेहनत करती है। इसी पर मनन और विचार करते हुए मैंने maa shayari पर कुछ शब्दों का अनोखा संग्रह प्रस्तुत किया है। 

जिसमें मां के महत्व और उनके शिद्दत से निभाने वाले अपने कर्तव्यों के बारे में सभी से रूबरू कराने की कोशिश की है। क्योंकि आजकल की मतलबी दुनिया में हर रिश्ता स्वार्थ भरा पड़ा है। इसलिए मेरे द्वारा प्रस्तुत रचना maa ke upar shayari पर बेहद महत्वपूर्ण शब्दों का मनन करते हुए बहुत ही सुंदर सुंदर भाव वाले शब्दों का चयन करके शब्दों का उल्लेख किया गया है। 

और मां के महत्व के बारे में बताया है मां का महत्व जीवन में क्या है इसके बारे में समझाया है।मां से कभी भी ऊंची आवाज में बात करना या उन्हें ठेस पहुंचाना यह शोभा नहीं देता क्योंकि उनसे ही पूरी दुनिया है और मां से इस जिंदगी में रौनक होती है। इसलिए maa ke liye shayari पर मैंने कुछ चुनिंदा शब्दों का चयन करके बड़ी ही प्यारी प्यारी रचना की है। 

मुझे यकीन है कि आप सब अपनी अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें बहुत ही ऊंचा स्थान देते हैं इसलिए यह प्रस्तुतीकरण और रचना आप सभी को पढ़कर बहुत अच्छा लगेगा और यह रचना वाकई आपके दिल दिमाग को तरोताजा करेगी और अपने शब्दों द्वारा गहरी छाप छोड़ेगी। इसलिए इसे थोड़ा समय जरूर दें और इसे जरूर पढ़ें। 

इस पोस्ट पर आप को maa par shayari, maa shayari in hindi, maa ke liye shayari, maa ke upar shayari, maa shayari, Top 25+ Maa par Shayari आदि का कलेक्शन मिलेगा।

Top 25+ Maa par Shayari  || सबसे Latest और नया कलेक्शन || Maa Shayari  || Maa Shayari in Hindi


Maa Shayari in Hindi / Top 25+ Maa par Shayari

* मां बच्चों के लिए पूरा जहान होती है,
  इन्ही से जिंदगी में खुशी और शान होती है,
  खुशकिस्मती है उन बच्चों की जिनके नसीब में मां है,
  क्योंकि उनके आंचल जितना सुख और कहां है।

मां की छवि में उस कुदरत का रूप दिखता है,
  यही वह ममता की देवी है जिनके सामने सभी का सर झुकता है,
  यकी मानो मेरा मां को कभी उदास ना करना,
  क्योंकि हमारे दर्द के सामने इनको अपना दुख कभी नहीं दिखा है।

*  मां वह फरिश्ता है जो हमारे लिए आयी है,
   वह मां ही है जिन्होंने हमें दुनिया दिखायी है,
   शुरुआत का ज्ञान इन्होंने ही कराया है,
   क्या बुरा क्या अच्छा यह समझाया है।

*  कहने से पहले ही दुख पहचान लेती है,
    क्यों उदास है उनके बच्चे यह जान लेती है,
    मां बहुत लगन से हमें पालती है,
    कभी डांट तो कभी दुलारती है।

*  मां इस शब्द में संसार बयां है,                                                                     
    यही वह हैं जिन्होंने हर पल बच्चों के साथ जीया है,
    बच्चे दुखी हैं तो उन्हें बड़े प्यार से समझाया है,
    वह हंसे तभी मां ने मुस्कुराया है।

*  मां के होठों पर हमेशा यह बात रहती है,
    मुश्किलों से मत घबराना यह कहती हैं,
    ए रब्बा रखना मेरे बच्चों को सदा सलामत,
    यही दुआ है मेरी यही दिल की उल्फत।

*  मां के बिना दुनिया अधूरी लगती है,
    किसी के भी आ जाने से नहीं यह कमी पूरी होती है,
    मां में छुपा जीवन का सार है,
    मां शब्द से पूरा संसार है।

*  मां के बताए रास्ते बहुत आगे ले जाते हैं,
   दुनिया से अलग और नई पहचान बनाते हैं,
   मां की सीख हर पल काम आती है,
   यही जीवन में हमें कामयाब बनाती है।

*  क्या लिखूं मैं मां के बारे में इनकी ममता बेमिसाल है,
    जो खुद ही मेरी विधाता है इनसे मेरा निर्माण है,
    मेरी मां मेरे लिए कुदरत का स्वरूप है,
    मैं करूं इनकी पूजा सदा यही मेरा प्रारूप है।

*  मां के पास हर दर्द की दवा होती है,                         
    जब बच्चे सो जाते हैं तभी मां सोती है,
    यही वो है जो बिना कहे हर बात समझ लेती है,
    दुख हो या सुख जज्बात समझ लेती है।

*  हर दर्द में मुस्कुराने का हुनर मैंने मां से सीखा है,
    कितनी परेशानी हो बच्चों को समझाने का जिगर मां में होता है,
    मां ही प्यार की देवी ममता की रानी होती है,
    इन्हीं से शुरू हर बच्चे की कहानी होती है।

*  मां की दुआ वाकई बहुत रंग लाती है,
   हर मुश्किल से इनकी दुआ बचाती है,
   निस्वार्थ भाव से निभाने वाली मां की ममता ही होती है,
   वरना आजकल के रिश्तेदारी स्वार्थ से भरी होती है।

*  ममता से भरी आंचल की छांव बहुत प्यारी लगती है,
    कितना भी मन बेचैन हूं मां की गोद ही सुकून देती है,
    मां का साथ सभी की कमी पूरी करता है,
    मां का रिश्ता हर रिश्ते से सर्वोपरि होता है।

*  मेरी मां का ना हो कभी कोई दुख से सामना,
    यही है मेरी रब से दुआ यही है मेरी कामना,
    सदा इनके मुख पर रहे मुस्कान का पहरा,
    क्योंकि इन्हीं के आंचल में होता है बच्चों का बसेरा।

*  मां का दिल बहुत बड़ा होता है,                   
    इसमें अपने बच्चों के लिए प्यार भरा होता है,
    मां के लिए कभी आवाज को तेज मत करना,
    मां की ममता को कभी ठेस मत पहुंचाना।

*  हर पल बच्चों का भविष्य सवारती है मां,
   कभी डांट फटकार तो कभी पुचकारती है मां,
   मां की ममता का मोल कभी कोई चुका नहीं सकता,
   इनके जितना शिद्दत से कोई रिश्ता निभा नहीं सकता।

*  मैं एक पुस्तक हूं तो मैं एक सुलझी हुई लेखिका है,
    मेरे हृदय में वास करती है मेरी मां,
    मैं अपनी मां का दिल से सम्मान करता हूं,
    कभी ना हो मुझसे अनजाने में भी मां का अपमान यह आस करता हूं।

*   हर औलाद को अच्छी मां मिल जाना संभव है,
    पर हर मां को अच्छी औलाद मिलना असंभव है,
    असंभव को संभव कर दिखाना है तुम्हें,
    अपनी मां के लिए अच्छा बनकर दिखाना है तुम्हें।

*   बेशक मां कभी कभी नाराज हो जाती हैं,
    अपने कार्यों को लेकर उदास हो जाती हैं,
    कोशिश करो मां की खुशी बेशुमार रहे,
    जिससे आपके घर में सुख अपरंपार रहे।

*  किस्मत से मां का प्यार नसीब होता है,
   मां के आंचल की छांव करीब होता है,
   रब से दुआ है मेरी मां हमेशा मुस्कुराती रहे,
   मेरे घर परिवार में रौनक आती रहे।

*  मां की दुआ से कामयाबी मिल जाए,   
    हाथ जो रख दे सर पर तो हर मुसीबत दूर हो जाए,
    अगर हल्का सा मुस्कुरा दे तो,
    दिल को सुकून मिल जाए।

*   मां से अच्छा कोई फरिश्ता नहीं होगा,
    मां के प्यार जैसा कोई प्यार नहीं होगा,
    खुदा भी सर झुकाता है जिसके सामने,
    तो उसके सर पर ममता का ताज होगा।

*   मां ममता की वह मूरत है,
    जिसके चेहरे पर दिखती भगवान की सूरत है,
    मां के आशीर्वाद से दिन बन जाता है,
    हर नामुमकिन काम मुमकिन हो जाता है।

*  मां ईश्वर का रूप है,
   रिश्तो के आंगन का सबसे अजीज फूल है,
   मां को दुख देना औलाद की सबसे बड़ी भूल है,
   मां के प्यार के आगे सभी का प्यार फिजूल है।

*  मां पापा के जैसा कोई प्यार नहीं करता,
    उनकी तरह कोई हमारा ख्याल नहीं रखता,
   चले जाओ पूरे जहान में कहीं भी,
   मां पापा के बिना हमारे कोई नखरे नहीं सहता।

Best Diary ki shayari ब्लॉग पर आने और हमारे पोस्ट को पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया। अगर आप हमे कोई सुझाव देना चाहते है तो कमेंट के माध्यम से दे सकते है। आप का सुझाव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमारी पिछली पोस्ट आप सभी ने बहुत पसंद की अगर आप हमारी पिछली पोस्ट पढ़ना चाहते है तो यहाँ क्लिक करे। धन्यवाद 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad